फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पर मुकदमा दर्ज, पंप पर फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के उगापुर स्थित सौरभ फीलिंग स्टेशन पर शनिवार की देर रात मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो युवकों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया। सुरक्षा के मद्देनजर पंप पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पेट्रोल पंप मैनेजर संतोष कुमार सरोज ने शनिवार की देर रात औराई थाने में नरथुआं निवासी प्रदीप दूबे और शिवम दूबे के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि दोनो युवक पंप कर्मियों से मारपीट किया और आफिस की खिड़की, मशीन के मीटर पर लगे कांच को तोड़ा। मामला पूर्व विधायक मधुबाला पासी के पेट्रोल पंप का होने से पुलिस तत्काल हरकत में आई। सुरक्षा के मद्देनजर अब भी पेट्रोल पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। सीओ यादवेंद्र कुमार ने कहा कि दो युवकों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें