फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में जलाया दुकान और घर, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। धारा विश्वंभर पट्टी गांव में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान एक पक्ष के मकान और दुकान में आग लगा दी गई। हालांकि आग का गोला बने मकान से परिजनों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन गृहस्थी के सामान और अनाज जल कर राख हो गए। इस मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस मामले का निपटारा सोमवार को ही कर देती तो ऐसी घटना नहीं होती।
विज्ञापन

धारा विश्वंभरपट्टी गांव में सोमवार को मोहनलाल की पत्नी कमला देवी और शिवशंकर की पुत्री प्रियंका के बीच मारपीट हो गई थी। मोहनलाल का आरोप था कि दूसरे पक्ष के बीडीसी शैलेंद्र ने हैंडपंप लगवाने के लिए पैसे लिए थे, लेकिन हैंडपंप नहीं लगवाया। जब पैसे मांगे गए तो देने से इनकार किया। इसी को लेकर मारपीट हुई। इस मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी, लेकिन प्रकरण शांत नहीं हुआ और मंगलवार को दोनों पक्षों में फिर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद एक पक्ष ने बुद्धिराम बिंद के मकान और दुकान में आग लगा दी। देखते ही देखते मकान और दुकान धू-धूकर जलने लगा। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मी आग बुझाने में लग गए, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखे अनाज समेत गृहस्थी के सामान जलकर राख हो चुका था। हालांकि आग का गोला बने मकान से परिजनों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। मारपीट के दौरान बुद्धिराम बिंद (65), बबलू बिंद (16), रविशंकर (20), शिवशंकर (28), बेबी (17), सुनील (18), प्रियंका (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की ओर से मामले को सोमवार को ही सलटा दिया गया होता तो ये नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें