फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर शव होने से एक घंटे खड़ी रही गरीब रथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। मंगलवार को सुरियावां और सरायकंसराय स्टेशनों के बीच डाउन बुंदेलखंड एक्सप्रेस से कटकर अज्ञात महिला का शव पटरी पर पड़े रहने से डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस भी एक घंटे तक खड़ी रह गई। सूचना पर ट्रैक मेंटनेस से जुड़े कर्मचारियों के शव हटाने के बाद ही ट्रेन गतंव्य को रवाना हो सकी। इस बीच यात्रियों को धूप और गर्मी में हलाकान होकर रह जाना पड़ा। प्यास बुझाने के लिए यात्री बोतल और डिब्बे लेकर इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

बताते चलें कि घटना के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेस को लेकर चालक सुरियावां स्टेशन पहुंच कर मेमो दिया था। तब तक नई दिल्ली से वाराणसी की ओर जा रही डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस का समय हो चुका था। शव पटरी पर देख चालक ने ट्रेन को रोक दिया गया। मामला कंट्रोल तक पहुंचते ही स्टेशन और ट्रैक मेंटनेस से जुड़े कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंच कर्मचारियों ने शव को हटा कर पटरी से दूर किया तब ट्रेन आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें