गोपीगंज। राजमार्ग स्थित दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। उपचार के लिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बताते हैं कि ऊंज थाना क्षेत्र के पास खड़ी ट्रक में दूसरे ट्रक से हुई टक्कर में चालक मोहम्मद फरमान 25वर्षीय निवासी मुरादाबाद घायल हो गया। इसी तरह दूसरी घटना कोतवाली गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर स्थित राजपूत ढाबा के पास हुई। जहां किसी वाहन से धक्का लग जाने से कांजी हाउस निवासी सूरज (33) गिरकर घायल हो गया। सूचना पर दोनों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।