गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सरई मिश्रानी और बिरनई गांव में रविवार को हुई मारपीट की घटना में 18 लोग घायल हो गए। सरई मिश्रानी में खेत से ट्रैक्टर ले जाना विवाद का कारण बना, तो बिरनई में जमीन के विवाद में लाठियां चटकीं। सभी घायलों को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सरई मिश्रानी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच काफी दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। रविवार को एक पक्ष के लोग खेत में पड़े धान को ट्रैक्टर से लेकर घर जा रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिसमें कनारा देवी (50) पत्नी खुशीयाल चंद्र, आरती (17) पुत्री विनोद कुमार बिंद, संगीता (18) पुत्री खुशीयाल चंद्र, रेशमा (18) पुत्री प्रेमचंद, अर्चना (18) पुत्री प्रमोद कुमार, सुमित्रा देवी (60) पत्नी सुखी राम, राजेश कुमार (42), सुशील बिंद (24), दीपांजलि (20) पत्नी सुशील, ज्योति (25) पत्नी दिलीप घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष से तहरीर दी गई है।
इसी प्रकार चेरापुर बरिनई गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। जिसमें नीतू (15), आशीष (13), बिंदु (17), रेखा (18) पुत्री रामराज हरिजन घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से करिया शंकर (45) व दो अन्य भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों तरफ से मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।