फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पर बिजली चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत चोरी रोकने को महकमे ने पूरी ताकत झोंक दी है। अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि कार्यालय में समय न बिता कर हल्के में जांच करें। चोरी के मामलों में सख्त कदम उठाएं। बुधवार को नईबाजार में चलाए गए अभियान में तीन के विरुद्ध बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा 32 बकाएदारों के कनेक्शन काटते हुए 6.30 लाख रुपये की वसूली भी की गई।
विज्ञापन

वसूली करने, बिजली चोरी रोकने समेत मीटरों को घरों के बाहर लगाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। आदेश है कि जांच में गए अधिकारी मीटरों को घर के अंदर से निकाल कर बाहर लगाएंगे। आज अभियान में रहे एसडीओ टाऊन गोविंद प्रसाद ने कहा कि मीटर बाहर लगे रहने से उसमे छेड़छाड़ की संभावना नहीं रहती। उन्होंने कहा कि चंद लोग हैं जो बिजली चोरी करते हैं और कुछ लोगों पर बकाए के चलते सभी उपभोक्ताओं को दिक्कत होती है।
नईबाजार, अजीमुल्लाह चौराहा, सर्रोई, कुकरौठी, चौरी रोड, औराई रोड आदि में चलाए गए अ भियान में 32 बकाएदारों की बिजली काटी गई। 16 मीटर बाहर लगाए गए और 6.30 लाख वसूली की गई। 3 के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच में एई मीटर सुनील कुमार, जेई विनोद यादव व धर्मेंद्र गुप्ता, रामबहादुर भारतीी, शैलेंद्र मौर्य, ध्रूव कुमार व दीपक दूबे भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें