फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह पुराने मामले में चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली पुलिस ने गत अप्रैल माह में चौरी रोड इंदिरा मिल चौराहे के समीप रेलवे पटरी के किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव मिलने के कई दिन बाद शव की शिनाख्त जौनपुर के मड़ियाहूं थानाक्षेत्र के ददरी गांव निवासी विशाल पटेल के रूप में हुई थी। मृतक के पिता अशोक पटेल के वाद पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 156 (3) में मुकदमा दर्ज करने के आदेश के बाद रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोतवाल नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि 22 अप्रैल को चौरी रोड सड़क और रेलवे पटरी के बीच लाश मिली थी। काफी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त मड़ियाहूं (जौनपुर) के विशाल के रूप में हुई थी, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या मान कर जांच की जा रही थी। बताया कि मृतक के पिता के वाद पर सीजेएम न्यायालय के निर्देश के बाद मड़ियाहूं थानाक्षेत्र के ही किशन उर्फ कल्लू, विशाल सरोज, सूर्य मौर्य और अनिल प्रजापति को नामजद कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें