फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मवेशी के पीछे दौड़ रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज (भदोही)।
विज्ञापन

गोपीगंज थानाक्षेत्र के चकपड़ौना में राजमार्ग पर गुरुवार को सांड़ को पकड़ने का प्रयास कर रहे एक अज्ञात युवक को बृहस्पतिवार को ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे तीन चार युवक चकपड़ौना राजमार्ग के उत्तरी लेन पर छुट्टा पशुओं को दौड़ाकर रस्सी से बांधने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान रामपुर कायस्थान गांव निवासी सुनील हरिजन (17) पुत्र छांगुर को सांड़ ने धक्का मार दिया। धक्का लगने पर वह इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। बताया जाता है कि मृतक की पॉकेट में नायलान की कई रस्सियां पाई गईं। घर वालों ने बताया कि वह भारत भारती इंटर कॉलेज खत्रीपुर में 11वीं कक्षा का छात्र था और चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें