फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने सामने टक्कर में चार बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ रोड पर आईटीआई कॉलेज के पास शुक्रवार को दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीन को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी हो कि मोढ़ के नेवादा कला ग्राम निवासी 29 वर्षीय नंदलाल उमर वैश्य अपने पिता राधेश्याम (77) को बाइक पर बैठा कर भदोही की ओर आ रहे थे। सामने से दारापट्टी मोढ़ के राहुल यादव अपने पिता फूलचंद्र यादव को बाइक से घर लौट रहे थे। घायल फूलचंद्र ने बताया कि एक तेज रफ्तार बोलेरो दुर्घटना का कारण बना। दोनों ही उससे बचने के चक्कर में असंतुलित होकर आपस में जा भिड़े। राजकीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीके मौर्य ने बताया कि वृद्ध राधेश्याम सहित दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें