फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकर विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊंज। थानाक्षेत्र के पूरेभानपुर गांव में शुक्रवार को सुबह 10 बजे एक विवाहिता की फंदे से लटकती हुई लाश मिली। मायके वालों ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पति को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली के कलनुआ गांव निवासी मनीष कुमार यादव की बहन रेखा की शादी पूरेभान गांव निवासी सुनील कुमार यादव के साथ हुई थी। मायके वालों ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें फोनकर बताया गया कि रेखा की मौत हो गई। गांव में आया तो पता चला कि उसे मारा गया। मृतक रेखा के भाई मनीष यादव ने कहा कि दहेज में सिकड़ी, अंगूठी और नकद देने के बाद भी उसकी बहन को जान से मारा गया। मनीष की तहरीर पर पति सुनील कुमार यादव, ससुर राजमणि यादव, सास फोटो देवी, ननद सुधा देवी, प्रीति देवी और जेठ अनिल कुमार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। खबर मिलने पर तहसीलदार संजीव यादव और थाना प्रभारी एसएन मिश्रा मौके पर पहुंचे। रेखा यादव को एक साल पहले ही दो जुड़वा बच्चे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें