फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सड़क किनारे रखी बोगी जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के भदोही-ज्ञानपुर रोड के कुशियरां में शरारती तत्वों ने बीती रात एक गुमटी को आग लगा दी। जब तक लोगों को घटना की जानकारी होती तब तक गुमटी पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कुशियरां में मुन्ना शर्मा की गुमटी थी, जिसमें वह सैलून चलाता था। रोज की तरह मंगलवार को वह गुमटी बंद कर घर चला गया था। उसने बताया कि घटना आधी रात के बाद की है। गुमटी धू-धू कर जलने के समय मोहल्ले में लोग जागे तो भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जब मुन्ना वहां पहुंचा तो वहां गुमटी के नाम पर केवल अवशेष बचे थे। पीड़ित ने आशंका जताई है कि यह किसी शरारती तत्व का हाथ है। बताया कि अगलगी में बाल, दाढ़ी बनाने के उपकरण भी जल कर राख हो गए। इस संबंध में शाम तक पुलिस को सूचना नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें