फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर की दूकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर भीड़ भाड़ वाले अजीमुल्लाह चौराहा स्थित हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 34 हजार नगद सहित लगभग एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों से मिली सूचना पर सुबह दुकानदार पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। गुरूवार को सुबह उसने पुलिस को चोरी की तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।
ज्ञात हो कि नईबाजार क्षेत्र के मर्दनपुर के रामधारी यादव की हार्डवेयर की दुकान अजिमुल्लाह चौराहे पर है। उसके अनुसार वह बुधवार की रात 8.30 बजे दूकान बंद कर घर चला गया था। इसके बाद भोर में कुछ लोगों ने सूचना दी कि उसके दूकान का शटर का ताला टूटा हुआ है तो वह दूकान पहुंचा। बताया कि अंदर सब सामान बिखरे पड़े थे तथा गल्ले में रखे 34 हजार रुपये नदारद थे। चोरी की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने दूकानका मौका मुआयना किया लेकिन शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी हो कि अजिमुल्लाह चौराहा नगर का अति व्यस्त क्षेत्र है साथ ही वहां पुलिस बूथ भी बना हुआ है। उसी पुलिस बूथ के 50 मीटर के दायरे में हुई चोरी से आसपास के दूकानदारों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें