फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। एक सप्ताह पहले कोतवाली क्षेत्र के धनीपुर गांव में गोली मारकर भाजपा नेता की हत्या के आरोप में नामजद वीरेंद्र मिश्र को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश है। ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक धनीपुर गांव में प्रमोद मिश्र के घर गत रविवार की रात जौनपुर जनपद के सुरेरी थाना के कौहड़ौरा गांव से ओमप्रकाश मिश्र के बेटे की बारात आई थी। बारात में पट्टीदारी के लोग भी शामिल थे। रात जनवासे में जब आरकेस्ट्रा चल रहा था कुछ बारातियों के साथ भाजपा मड़ियाहू सेक्टर प्रभारी दिनेश मिश्र ताश खेल रहे थे। बारात में शामिल युवक लाइसेंसी रिवाल्वर से दिनेश मिश्र को गोली मार कर भाग निकला था। दिनेश मिश्र को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इिनेश मिश्र के भाई सुनील मिश्र की तहरीर पर पट्टीदारी के वीरेंद्र मिश्र के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा कायम कर गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम गठित की थी। शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने जौनपुर जिले से हत्यारोपी वीरेंद्र मिश्र को दबोच लिया, हालांकि मामले का खुलासा अभी पुलिस नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें