फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की हुड़दंग में मारपीट, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के तीन गांवों में होली के दिन मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनो पक्षों के 20 लोग घायल हो गए। पांच की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान असलहे से हवाई फायरिंग की भी चर्चा होती रही, हालांकि पुलिस और ग्रामीणों ने इससे इंकार किया।
विज्ञापन

भवानीपुर गांव में बुधवार रात में होलिका दहन से पहले कुछ युवक राम सागर मौर्य के उपड़ौर से उपली को उठाकर होलिका में डालने ले जा रहे थे। मना करने पर वे मारपीट पर आमादा हो गए। इससे राम सागर मौर्य, शिवनाथ मौर्य और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। आपसी सुलह-समझौते से विवाद शांत हुआ। भरतपुर गांव में बाइक सवार दो युवकों के कपड़े पर रंग और कीचड़ पड़ने से विवाद हो गया। दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। जिससे हुबलाल, भरत, हेमराज 45,रामकुमार, रामरती बिंद और प्रमिला घायल हो गईं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सबसे बड़ी घटना जेठूपुर गांव में हुई। यहां दलित और वनवासी बस्ती के युवकों से मारपीट हो गई। बताया जाता है कि रामधनी बनवासी बृहस्पतिवार दोपहर में अपनी बस्ती के पास एक दुकान पर सामान खरीदने गया था। उसी के पास डीजे की धुन पर लोग थिरक रहे थे। सभी ने रामधनी से नृत्य करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। उसी दौरान पीछे से कुछ लोगों ने रामधनी का कपड़ा फाड़ दिया। खबर मिलने से दोनों पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। दोनो तरफ से जमकर लाठी ठंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से नगीना वनवासी, पंचम वनवासी, समारू बनवासी, फोटू, गुड्डू बनवासी, विजयी, सोनू ,चिट्ठी, दुइजा वनवासी जबकि दूसरे पक्ष से छविनाथ घायल हुए। सभी को सीएचसी लाया गया। यहां नगीना, पंचम, समारू, फोटो और छविनाथ की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूत्रों की मानें तो मारपीट के दौरान दलित बस्ती के लोगों ने असलहे से हवाई फायरिंग भी किया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने गोली चलने से इंकार किया। क्षेत्राधिकारी औराई यादवेंद्र ने कहा कि मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने हवाई फायरिंग से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें