फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरे बाइक सवार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अमवा ब्रिज से उतरते बुधवार को देर शाम बाइक राजमार्ग के किनारे नाले में गिर जाने से एक बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से सोनू सरोज (27) की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायल मनीलाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र मोहनलाल अपने साथ 35 वर्षीय मनीलाल (35) पुत्र गुलाबचंद को बाइक बैठा कर किसी कार्य से लाला नगर गया था। लौटते समय देर शाम हो गई और असंतुलित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खुले नाले में जाकर बाइक समेत गिर गया। मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल राजकीय एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया और दोनों घायलों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन सोनू की मौत हो चुकी थी।
उपचार कर रहे डाक्टर ने बताया कि दूसरे घायल की हालत गंभीर देख कर प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर दोनो सवारों पर हेलमेट न लगाए होने की चर्चा रही। कहा जा रहा था कि सिर में चोट लगने से सोनू की मौत हुई। घटना की सूचना पर अस्पताल में गांव के भारी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी प्रकार दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेराई स्थित एक हास्पिटल के पास सड़क दुर्घटना में सुजातपुर निवासी बाइक से घर जाते बाइक असंतुलित होकर गिर जाने से सवार सावित्री देवी (60) पत्नी लाल बहादुर घायल हो गईं। महिला को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें