गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बृहस्पतिवार को मारपीट की घटनाओं में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी में कराया गया। प्रकरण में पक्ष और विपक्ष की तरफ से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
सरई मिश्रानी गांव में सुबह छत के पानी निकासी को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें दिनेश कुमार श्रीवास्तव (53) घायल हो गए। नथईपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते हुई मारपीट में अलहीम (50) घायल हो गए। पर्वतपुर गांव में खेत की जमीन को लेकर हुई मारपीट में दो पक्षों के धीरज पाल (19), गुलाबचंद यादव (54) घायल हुए। प्रयागदासपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से आशा देवी (51), सीमा (12), रोशनी (14), दीपक कुमार (19), सुरेश माली (49) और दूसरे पक्ष से शंकरराम (17), श्रवण कुमार (18), लालती देवी (42), राधेश्याम माली (60) घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में कराकर पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच में जुट गई।