फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अवैध पैथालॉजी पर शिकंजा, जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बेरोकटोक एवं मानक विहीन संचालित अवैध पैथालॉजी पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने छह अधीक्षकों की टीम गठित कर दी। जिन्हें तीन दिनों में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में दो जिला अस्पताल, छह सीएचसी और 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इसके अलावा 183 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी चल रहे हैं। 138 निजी अस्पताल भी पंजीकृत हैं। जहां लोग अपना उपचार कराते हैं।
जिले में 42 पैथालॉजी सेंटर पंजीकृत हैं, लेकिन काफी संख्या में कई सेंटर मानक के विपरित संचालित हो रहे हैं। कभी कभार रिपोर्ट सही न मिलने पर गलत दवा से मरीज को गंभीर बीमारी होने का डर रहता है। अमर उजाला ने 29 जून के अंक में भदोही में 150 गैरपंजीकृत पैथालॉजी सेंटर शीर्षक नामक से खबर प्रकशित किया थ। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। सीएमओ ने मामले में छह सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। जिसमें सभी छह अधीक्षक को नामित किया। उन्होंने अधीक्षकों से तीन दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बताते चलें कि जिले के ज्ञानपुर, खमरियां, घोसिया, सुरियावां, अभोली, गोपीगंज, औराई, ऊंज, जंगीगंज आदि बाजारों में पैथालॉजी सेंटर संचालित हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक ब्लड कलेक्शन सेंटर का जाल फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें