ज्ञानपुर। जिला न्यायालय में आगामी मई और जून माह में कोर्ट सुबह सात बजे लेकर दोपहर एक बजे तक चलेगी। यह जानकारी जिला न्यायाधीश ने दी। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय की ओर से 31 मई 2019 जारी निर्देश के क्रम में मई और जून में प्रात: कालीन न्यायालय का समय सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक होगा।
जिला न्यायाधीश ने बताया कि भविष्य में भी मई व जून माह में प्रात: कालीन न्यायालय के संबंध में संबंधित बार एसोसिएशन से प्रस्ताव प्राप्त होने पर यह व्यवस्था लागू होगी। बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से मई व जून माह में 2021 के लिए प्रात: कालीन समय निर्धारित करने हेतु 23 अप्रैल को प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इस दौरान दो माह तक मध्यावकाश का समय सुबह साढ़े दस से ग्यारह बजे तक होगा।