ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के असनांव बाजार में बृहस्पतिवार को पारिवारिक कहासुनी को लेकर दंपत्ती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने पत्नी रेनू निवासी सीतामढ़ी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भदोही के कंसरायपुर निवासी संदीप पुत्र शारदा पखवाड़ा भर पूर्व पत्नी रेनू के साथ ससुराल सीतामढ़ी गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह संदीप अपने भाई मनोज के यहां असनांव गएा। वहां पहुंचने पर अचानक दोनों की तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ज्ञानपुर लेकर आए। जहां रेनू को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि संदीप को अन्यत्र रेफर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि रेनू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संदीप के होश में आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। लड़की के परिवार वाले बाहर रहते हैं। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी के मुताबिक संदीप के भाई मनोज ने बताया कि दोनों जब सीतामढ़ी से लौटे, तभी तबियत खराब हो गई। दोनों ने पहले से ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।