फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल के लिए कोरोना संदिग्ध का रोका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय के सामने सोमवार को सुबह करीब 10 बजे उस समय खलबली मच गई जब एक कोरोना संदिग्ध का शव लेकर जा रही पिकअप को पुलिस ने रोक दिया। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने के बाद पिकअप को छोड़ा।
विज्ञापन

रामपुर घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। ज्ञानपुर मुख्यालय से सटे सरपतहां गांव निवासी मौजी राम पाल (58) मुंबई में आटो चलाते थे। लॉकडाउन के कारण वह ट्रक से घर आ रहे थे। रविवार शाम को मिर्जापुर के लालगंज में ट्रक के अंदर ही अचानक तबीयत बिगड़ गई। ट्रक में मौजूद अन्य लोगों ने घर वालों को फोन किया तो उसका लड़का अनिल लालगंज जाकर शव लाया। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार करने परिवार वाले पिकअप से जा रहे थे कि किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। 112 नंबर पुलिस ने पिकअप को मुख्यालय के सामने रोक दिया। अग्निशमन विभाग की टीम ने वाहन को सैनिटाइज किया और स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया तब पिकअप रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें