गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को चार स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में 14 लोग घायल हो गए जिनका उपचार सीएचसी में कराया गया। बताते हैं कि माधोपुर गांव में खड़ंजा बिछड़ने को लेकर हुई मारपीट में शिवशंकर (45), पूरेशंभू में रास्ते के विवाद में ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चलने से संदीप यादव (18), कुंदन यादव (26), शशी कुमार (32) घायल हुए। इसी क्रम में केदारपुर में दीवार गिराने के प्रश्न पर मारपीट हो जाने से जयशीला देवी (38), विकास (19) को चोट आई। हरिहरपुर में कच्चे घर से खपड़ा उतारने के सवाल पर मारपीट हो जाने से सतीश बिंद (27), दिनेश कुमार (23), संजय बिंद (30), धर्मावती देवी (45), अरुण बिंद (17), फूलपत्ति देवी (40), पदुम्न (20), बादल (26) गंभीर चोट आई। उपचार के बाद घायलों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में लगी रही।