फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार तेज, 186 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल ज्ञानपुर के दो चिकित्सक, तीन स्वास्थ्यकर्मी, एक बैंककर्मी समेत 186 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें छह संक्रमित मिर्जापुर और जौनपुर जिले के रहे। तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण एक्टिव केस की संख्या 927 पहुंच गई है। कुल संक्रमितों 3310 में 2350 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

कालीन नगरी में कोरोना की काली छाया तेजी से बढ़ रही है। सार्वजनिक स्थलों और दुकानों पर बरती जा रही लापरवाही के कारण स्थिति दिन ब दिन विकट हो रही है। अप्रैल के शुरूआती दिनों से मिलने वाले संक्रमितों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। 15-20 संक्रमितों से शुरू हुआ सिलसिला अब 150 से 200 के पार पहुंच रहा है। स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के दो चिकित्सक, पीएचसी कटरा का एक और सीएचसी सुरियावां के दो स्वास्थ्यकर्मी, गोपीगंज के एक बैंककर्मी संग ज्ञानपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में तीन, कुंवरगंज में दो, दर्गागंज के गड़ौरा में तीन, सुरियावां नगर में आठ, कौड़र में पांच, भदोही के स्टेशन रोड में सात सहित कुल 186 संक्रमित मिले। इसमें चार जौनपुर और दो मिर्जापुर के मरीज शामिल हैं। नए संक्रमित मिलने से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 3310 पहुंच गई है। हालांकि इसमें 2350 ने कोरोना को मात दे दिया है। एक्टिव केेस की संख्या 927 पहुंच गई है। मरीजों में स्वास्थ्यकर्मी, बैंककर्मी संग बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अधिकतर संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जरूरी दवाएं उनको मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें