फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू: तीन घंटे से अधिक खुल रही दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लागू कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं हो पा रहा है। प्रशासन की ओर से तय समय से अधिक देर तक दुकानें खुल रही हैं। ईद और अक्षय तृतीया के मद्देनजर व्यापारी भी अधिक समय तक दुकानें खोलने से गुरेज नहीं कर रहें हैं। इससे बाजारों में उमड़ रही खरीदारों की भीड़ में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए शासन की ओर से 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया है। आम लोगों को परेशानी न हो इसलिए किराना समेत कुछ जरूरी दुकानें सुबह आठ से 11 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन जिले में ऐसा नहीं हो रहा है। तीन घंटे की मिलने वाली छूट का दुकानदार जमकर फायदा उठा रहे हैं। सुबह छह बजे से 12 बजे तक शटर खोलकर दुकानदारी हो रही है जबकि उसके बाद शटर के नीचे से सामान दिया जा रहा है। ईद और अक्षय तृतीया पर्व के मद्देनजर भी बुधवार को बाजारों में अधिक भीड़ देखी गई। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही,सुरियावां, चौरी, औराई समेत अन्य क्षेत्र के बाजारों में कमोबेश एक जैसी ही स्थिति दिखती है।
लालानगर संवाददाता के अनुसार, कोरोना कर्फ्यू में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक फल सब्जी दूध एवं किराना की दुकान खोलने का आदेश है, लेकिन गोपीगंज नगर में सभी दुकानें समय से पहले ही खुल जाती है। सभी दुकान न केवल खुल जाती है बल्कि काफी भीड़ लगी रहती है। दुकानदार के साथ आम जन इसकी परवाह नही कर रहे है। ग्राहक सोशल डिस्टेंश का पालन किये बिना भीड़ लगाए रहते हैं। मॉस्क यदाकदा लोग लगा लेते हैं, लेकिन दुकानों से सेनेटाइजर नदारद रहता है। दुकानदारों की लापरवाही और पुलिस की उदासीनता से कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को रोकना मुश्किल होता प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें