फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भिदिउरा में खुली समिति, खाद के लिए नहीं भटकेंगे किसान

विज्ञापन
भिदिउरा में नई समिति के शुभारंभ पर औराई विधायक का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर से सटे भिदिदरा गांव में बृहस्पतिवार को नवगठित बी-पैक्स सहकारी समिति खुल गई। मुख्य अतिथि औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर और एआर कोआरपेटिव राम प्रकाश ने इसका शुभारंभ किया। इससे भिदिउरा समेत आसपास के करीब 10 से 12 गांव के लोगों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। औराई विधायक ने कहा कि रबी और खरीफ सीजन में यूरिया और डीएपी की जरूरत किसानों को अधिक होती है। निजी दुकानों के सापेक्ष किसान समितियों पर अधिक विश्वास करते हैं। धान के समय तो नहीं रबी सीजन में मांग अधिक होने से दिक्कत होती है। जिसको देखते हुए भिदिउरा में नई समिति खोली गई।
विज्ञापन

एआर ने बताया कि पांच न्याय पंचायत में अभी तक मिल्की समिति से ही खाद मिलती थी, लेकिन अब भिदिउरा में किसान डीएपी और यूरिया पाएंगे। उन्होंने बताया कि यहां पर शुरूआत में 360 क्विंटल के सापेक्ष 150 क्विंटल खाद पहुंच गई है। संचालन रत्नाकर पाठक ने किया। इस मौके पर कमलेश पाठक, श्यामधर मौर्य, रामचंद्र मौर्य, लालजी यादव, भगवंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें