ज्ञानपुर। कोतवाली के मई हरदोपट्टी गांव में भाजपा समर्थित गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसकी जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
गांव में बिंद समाज का एक युवक घर पर भाजपा समर्थित गाना बजा रहा था। इस बीच यादव समाज के कुछ युवक इस पर एतराज करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाल विनोद त्रिपाठी ने बताया कि गांव दो पक्षों में राजनीतिक बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और न किसी पक्ष ने तहरीर दी है।