सरपतहां जिला कार्यालय पार्टी का स्थापना दिवस मनाते प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ता। स?
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर शु्क्रवार को प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने 27वां स्थापना दिवस मनाकर देश में फैले अंधेरे को मिटाने का संकल्प लिया। सरपतहां स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने कहा कि वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की सरकार पिछड़े समाज की उपेक्षा कर महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध को बढ़ावा दे रही है। इसका परिणाम यह है कि सरकार की नीतियां उपेक्षित समाज को न हक-अधिकार की ओर बढ़ने दे रही हैं न कोई ऐसे समाज के उत्थान को लेकर जागृत है। आने वाले समय में पार्टी मानवीय अधिकार, आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय, शोषण, महंगाई, भ्रष्टाचार से मुक्ति, महिलाओं की सुरक्षा, 17 अन्य पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा मिलने, अनुसूचित का प्रमाणपत्र निर्गत कराने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। संकल्प और लक्ष्य के लिए हर वर्ग को आगे आने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय महासचिव रामधनी केवट ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 27 वर्ष के संघर्ष का परिणाम मिशन-2022 में सामने आएगा। पार्टी की नीतियां-नीतियां जन-जन तक पहुंचाकर बड़ी सफलता हासिल करने पर बल दिया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, श्यामपति बिंद, सियाराम बिंद, अमृतलाल बिंद, उमाशंकर, दुर्गाप्रसाद, ज्वाला प्रसाद, सूर्यबली, रामजीत बिंद, लालचंद बिंद, धनराज बिंद, रामानंद, शिवमंगल, चिंतामणि आदि रहे।