फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस में निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
भदोही जिले के सुरियावां के कुसौड़ा गांव में तालाब की खोदाई में जुटे मनरेगा मजदूर। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
जंगीगंज/दुर्गागंज (भदोही)। जनपद को ग्रीन जोन में शामिल होने से शासन ने ठप पड़ चुकी परियोजनाओं के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्विस लेनों की सफाई तो ग्राम पंचायतों में तालाबों की खोदाई में मनरेगा मजदूरों की मौजूदगी सोशल डिस्टेंस में नजर आने लगी है। परियोजनाओं की देखरेख में लगे अधिकारी-कर्मचारी भी मजदूरों की निगरानी कर कोरोना वायरस से बचाव में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गत माह से कोरोना वायरस का मामला गरमाने के बाद शासन ने बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर निर्माणाधीन परियोजनाओं समेत सभी कार्यों पर रोक लगा दी थी और मजदूरों को जहां-तहां सुरक्षित रहने की हिदायत दी। इस दौरान लॉकडाउन का समय बढ़ते ही मजदूरों भी अपने घरों को पहुंचने के लिए आतुर हो उठे, जिन्हें कुछ कार्यदायी संस्थाओं ने वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया, लेकिन अधिसंख्य लोग अपने कार्य स्थलों पर ही रहने को बाध्य रहे। यही स्थिति मनरेगा समेत अन्य कार्यों में देखने को मिली।
विज्ञापन

मजदूरों की आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाने और परिवार के भरण-पोषण में किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े, इसको देख खोदाई कार्य शुरू करा दिया गया। एनएचएआई के करोड़ों की परियोजनाएं पूरी तरह से शांत होते ही राजमार्ग पर सन्नाटा नजर आ रहा था, लेकिन दो दिन से शुरू हुए कार्य ने कुछ हद तक सूने राजमार्ग पर भी चहल-पहल बढ़ाई है। नाला, ब्रिज, अंडरपास, डामरीकरण, साफ-सफाई के कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ रहे हैं। जंगीगंज बाजार, गोपीगंज नगर, लालानगर, बाबूसराय, महाराजगंज, औराई, माधोसिंह, ऊंज सीमा, वहिदानगर क्षेत्रों में मजदूरों के कार्य में व्यस्त देखा गया। सुरियावां क्षेत्र के कुसौड़ा की ग्राम प्रधान सुमन संजय श्रीवास्तव ने मनरेगा कार्य का शुभारंभ विधिविधान से शुरू कराकर मजदूरों में मास्क भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि कार्य के शुरू हो जाने पर मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें