सोनवल स्थित नए रेलवे स्टेशन यार्ड परिसर में एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहे पैदल उपरगामी पुल का निर्माण करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। जिस तेजी से इसका निर्माण कार्य जारी है, उम्मीद है कि आने वाले महीने में यह बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके बाद लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
विभाग के अनुसार चालीस मीटर लंबा एवं तीन मीटर चौड़ा यह पैदल उपरगामी पुल रेलवे ट्रैक से करीब छह मीटर ऊंचा है। इसका निर्माण बीते वर्ष के अंतिम सप्ताह में शुरू में किया गया था। इसमें अब फेंसिंग, लाइटिंग, टाइलीकरण का कार्य ही शेष है। इसे पूरा करने में विभाग तेजी से जुटा है। इस संबंध में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के परियोजना निदेशक जीवेश ठाकुर ने बताया कि एफओबी का कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। शेष कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।