फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को महंगाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर के भिखारीपुर मोड़ पर घरेलू एलपीजी के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि सभी जानते थे कि चुनाव बीतने पर पेट्रोलियम पदार्थ के दाम बढ़ेंगे। पेट्रोलियम पदार्थों का दाम बढ़ने से घरेलू खर्च पर असर पर पड़ रहा है। लोग महंगाई से परेशान हैं। इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष माबूद खान ने गोपीगंज नगर, महासचिव जजलाल राय ने चौरी, सुफियान अहमद के नेतृत्व में माधोसिंह तिराहा पर महंगाई विरोधी नारे लगाकर जनहित में पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, राजेश्वर दूबे, हरिश्चंद्र दूबे, राकेश यादव, गौतम पांडेय, पिंटू पांडेय, महेश मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, त्रिलोकीनाथ पांडेय, दिनेश पांडेय, आनंद मौर्य, नितिन सिंह, परवेज हाशमी, शशांक तिवारी, आकाश मिश्रा, आनंद कुमार, श्याम कुरील, प्रदीप गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें