फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने तहसील, प्रमासपा ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ज्ञानपुर तहसील में महंगाई के विरोध में तहसीलदार देवेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर पेट्रोल-डीजल के नाम पर जनता से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। बुधवार को कांग्रेस और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने पेट्रो मूल्यवृद्धि के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे उपाध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से अब तक जनविरोधी नीतियों से आम जनता कराह रही है। नोटबंदी के बाद लॉकडाउन, अनलॉक घोषित होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर गरीब परिवारों का निवाला छीना जा रहा है। लॉकडाउन में परिवारों को आज तक न योजनाओं का सही ढंग से लाभ मिल सका है। किसान हों या व्यापारी, आम परिवार सरकार की नीतियों से त्रस्त है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अतिरिक्त राशन वितरण की योजना मनबढ़ कोटेदारों और जिलापूर्ति विभाग की मिलीभगत की भेंट चढ़ गईं। उज्ज्वला योजना के नाम पर करोड़ों रुपये गैस एजेंसी संचालक हड़प कर गए। सौभाग्य योजना वर्षों से अधर में लटकी। जब तक सरकार पेट्रो पदार्थों के बढ़े दाम को वापस लेकर महंगाई पर कंट्रोल नहीं करेगी, तब तक कांग्रेसजन शांत नहीं बैठेंगे।
इस मौके पर राजन दुबे, माबूद खान, संतोष सिंह बघेल, राजेश सिंह, संतोष पाल, ऋतेश विश्वकर्मा, रमाशंकर बिंद, परवेज हाशमी, सुमित सिंह, राजेश पांडेय, राजेंद्र मौर्य आदि रहे। इसी तरह जिलाध्यक्ष प्रमासपा महेंद्र कुमार बिंद ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यालय पर महंगाई को वापस लेने का दंभ भरा। इस मौके पर शिवनाथ बिंद, ज्वाला प्रसाद बिंद, लालचंद बिंद, शैलेंद्र बिंद, धर्मराज बिंद, पंकज बिंद, शिवमंगल बिंद आदि रहे। दोनों दलों ने मांगों संबंधित ज्ञापन डीएम राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार देवेंद्र यादव को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें