ज्ञानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित श्यामधर मिश्र की बहू एवं कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि पीसीसी की ओर से लोकसभा चुनाव में शीर्ष नेतृत्व को गुमराह किया गया। जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा। पीसीसी ने भ्रम फैलाकर ऐसे लोगों को टिकट दिलाया जो उनके अर्थतंत्र को मजबूत करते।
वह शनिवार को गिराईं स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुई। आजमगढ़ के पूर्व सांसद एवं भदोही लोस प्रत्याशी रमाकांत यादव को पार्टी छोड़ने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव के बाद से ही सपा से उनकी नजदीकी बढ़ गई थी। पीसीसी के लोग अपनी गर्दन बचाने के लिए निष्कासन किया। शीर्ष नेतृत्व की ओर से सभी की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में पार्टी की स्थित और भी खराब होगी। रमाकांत के ओबीसी एजेंडे से भी जिले में कांग्रेस की साख कम हुई। निजी स्वार्थ के लिए सपा, भाजपा, बसपा के बाद कांग्रेस में शामिल हुए।