फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शिवालयों में आस्था-भक्ति का संगम, सावन के दूसरे सोमवार को 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में आस्था और भक्ति का संगम दिखा। रविवार की देर रात में ही श्रद्धालुओं के साथ-साथ कांवड़िये भी जिले के प्रमुख मंदिरों में पहुंच गए थे। सोमवार की भोर में चार बजे मंगला आरती के बाद दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। जिला व पुलिस प्रशासन के अनुसार 1.25 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन करने का अनुमान है।
विज्ञापन

मंदिरों में आचार्यों ने कराया अभिषेक
बाबा बड़े शिव धाम, कबूतर नाथ, गोपेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, जोगीबीर, जागेश्वर महादेव, तिलेश्वरनाथ, पांडवानाथ, स्वामी बड़ा देव महादेव मंदिर, धनेश्वर महादेव, कमलेश्वर नाथ, ज्ञानपुर में सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ, बाबा दूधनाथ, बाबा कागभुंसडी, सीतामढ़ी में अचलेश्वरनाथ महादेव, सेमराधनाथ महादेव में पुरोहितों ने सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक कराया। इसके साथ ही भोर से देर रात शहर से गांव तक के सभी मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते रहे।

प्रयागराज जल भरने निकले डाक बम, तेरस पर चढ़ाएंगे जल
गोपीगंज। डाक बम कांवड़िया भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन करके प्रयागराज जल भरने निकल पड़े हैं। डाक बम कांवरिया समिति के नेतृत्व में वार्ड संख्या 20 से दर्जनों डाक बम प्रयागराज से जल भरकर दौड़ते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर तेरस तिथि पर जल चढ़ाते हैं। सोमवार को समाजसेवी कैलाश अग्रहरि, सुनील अग्रहरी के नेतृत्व में डाक बम के सदस्य भोलेनाथ का दर्शन करने के बाद प्रयागराज जल भरने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


कांवड़ियों का स्वागत, बांटे गए फल
जंगीगंज। सावन में कांवड़ियों के लिए जगह-जगह पर सेवा शिविर लगाया गया है। जंगीगंज, किशुनदेवपुर, छतमी, कौलापुर में कावड़ियों को फल वितरित किया गया। जंगीगंज के किशुनदेवपुर सेवा शिविर में कांवड़ियों को भोजन और जलपान कराया गया। इस दौरान मनोज मिश्रा, राजकुमार दीक्षित, योगेश पांडेय, टिंकू शुक्ला, मनोज दूबे, पप्पी दूबे, सोनू मिश्रा आदि रहे।

बैजनाथ धाम दर्शन करने के लिए रवाना हुई टोली
अभोली। मतेथू, सुरियावां और अर्जुनपुर गांव से सावन के दूसरे सोमवार पर सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त बैजनाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए रवाना हुए। गांव के राम कैलाश बिंद ने बताया कि हम लोग सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर स्थित बाबाधाम में जलाभिषेक करेंगे। वे प्रयागराज संगम से जल लेकर करीब 70 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करके भदोही जिले के सेमराधनाथ धाम पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद बाबा धाम जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें