फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: व्यापारियों की समस्या समाधान के लिए मंत्रालय को भेजा गया पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती एवं व्यापारियों की समस्या पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान खाद्य विभाग की धारा 69 (9) का पालन कराने, खाद्य विभाग में पूर्णकालिक न्याय निर्णायक अधिकारी की नियुक्ति, सैंपलिंग के नए मानक तय करने, खाद्य सैंपलिंग दीवाली, होली, ईद के 15 दिन पूर्व ही की जाए, खाद्य के लाइसेंस की वैधता 31 मार्च करने की मांग की गई। व्यापारियों की समस्या से जुड़े 10 अन्य मांगों का पत्रक अलग-अलग मंत्रालयों को भेजे जाने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी समस्या के समाधान के लिए समय-समय पर गोष्ठी होने जरूरी है।
इस दौरान रंजीत गुप्ता, आनंद सोनी, अवधेश कुमार, शिवप्रकाश गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, विनोद गुप्ता, मंगू गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, कृष्णकुमार सोनी, राजकुमार सेठ आदि व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें