फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : भाजपा विधायक और पुलिस में ठनी, गैंगस्टर के आरोपी की गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी; ठंड में गरमाई सियासत

Fri, 03 Jan 2025 06:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : पूर्व विधायक विजय मिश्र का करीबी एवं औराई ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय को पुलिस ने सरपतहां स्थित कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार कर लिया था। गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस गिरफ्तारी से करीबियों में खलबली मच गई। पूर्व उप प्रमुख पर जमीन हड़पने से लेकर जालसाजी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
भदोही पुलिस की गिरफ्त में नंदलाल पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर के औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने गैंगेस्टर के आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी एवं पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी को असंवैधानिक और गैरवाजिब बताया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट से खलबली मच गई।

विज्ञापन


इस मामले में उन्होंने साजिश से गिरफ्तारी का आरोप लगाया तो पुलिस ने जवाब दिया। विधायक के समर्थन से जिले की सियासत कड़ाके की ठंड में भी गरमा गई है।



औराई के अमवां निवासी नंदलाल पांडेय के खिलाफ कुछ माह पूर्व पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज और मृतक को जिंदा दिखाकर बैनामा कराने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। दो दिन पूर्व पुलिस ने गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया और बीते गुरुवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से गिरफ्तार कर लिया। वह औराई विधायक के काफी करीबी रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर पूर्व उप प्रमुख की गिरफ्तारी के खिलाफ खुलकर आ गए। उन्होंने फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर पुलिस पर हमला बोलते हुए लिखा कि यह गिरफ्तारी असैवंधानिक और गैर वाजिब है। षड्यंत्र के तहत प्रतिशोध की कार्रवाई पुलिस से मिलकर कराई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक का करीबी अरेस्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई; जमीन हड़पने व जालसाजी का है केस

उनकी यह टिप्पणी पुलिस या पार्टी के किसी नेता के खिलाफ की गई थी। हालांकि, पुलिस ने इसका जवाब भी दे दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी नंदलाल पांडेय ने धोखाधड़ी करते हुए कुटरचित दस्तावेज तैयार कर जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर बैनामा कराया। पुलिस ने साक्ष्य एवं संकलन के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की। विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी का वह विरोध करते रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें