नगर में बिजली निगम की विजलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर जांच की। इस दौरान नगर के बस स्टैंड से चुड़िहारी मोहाल में कुल 85 घरो में जांच की। उप खंड अधिकारी ईश्वर शरण सिंह, जेई माधो द्विवेदी, जेई विजिलेंस कुलदीप शर्मा, प्रभारी एसआई दिवाकर सिंह की टीम ने सभी उपभोक्ताओं के बिल जमा और बकाये की स्थिति देखी। 45 लोगों को छूट का लाभ देते हुए 2.5 लाख की वसूली की गई। बिल जमा न करने पर 21 लोगों के कनेक्शन काटे गए। पांच लोगों का नया मीटर लगाया गया। एसडीओ ने कहा कि उपभोक्ता छूट का लाभ लेते हुए बकाया बिल जमा कर विभाग का सहयोग करें। कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। इस मौके पर रोहित, कमलेश सिंह, विश्राम बिंद, अभिषेक, घुरहू, अकरम खान आदि रहे।