फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 156 प्रार्थना पत्रों में मात्र 20 निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आम जनता को न्याय के लिए शासन की त्वरित निस्तारण की मंशा संपूर्ण समाधान दिवस में फलीभूत नहीं हो पा रही है। हर बार न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले फरियादियों को आश्वासन के साथ वापस होना पड़ रहा है। शनिवार को भी यही हाल देखने को मिला। तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 156 प्रार्थना पत्रों में 20 का समाधान हो सका, जबकि 136 लंबित रह गए। एडीएम और सीडीओ की अध्यक्षता में तहसीलों में शिकायतें सुनी गई। लंबित प्रकरणों को त्वरित निस्तारण का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया।
विज्ञापन

भदोही तहसील में मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में जन शिकायतें सुनी गई। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार अपने-अपने कोर्टो के लंबित मुकदमों का गुणवत्तापरक व ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां आए कुल 74 प्रार्थना पत्रों में सात का निस्तारण किया गया जबकि 67 लंबित रह गए। इस मौके पर एसडीम शिव प्रकाश यादव, सीओ अजय सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। तहसील ज्ञानपुर में एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह, एसडीएम ज्ञानपुर भान सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां आए 29 प्रार्थना पत्रों में छह का निस्तारण हो सका। औराई तहसील में एडीएम राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने फरियादी की बात सुनी। राजस्व विभाग के अधिकारियों को लंबित मुकदमों को लेकर नाराजगी जताई। राजस्व की शिकायतों पर संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों और गवाहों के साक्ष्य लेते हुए स्पॉट नोट तैयार कर उस पर हस्ताक्षर कराएं। यहां पर 53 शिकायतों में छह निस्तारित हो सके। अधिकांश मामले राजस्व से जुड़े रहे। समाधान दिवस पर लक्ष्मणा का एक व्यक्ति जमीन के विवाद का प्रार्थना पत्र लेकर आया था, जहां वह खुद गलत मिला। एडीएम के निर्देश पर पुलिस ने उसका 151 में चालान किया। इस मौके पर एसडीएम आकाश कुमार, तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, बीडीओ नवीन गुप्ता, सीडीपीओ रीता अवस्थी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें