फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक से 31 अक्तूबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एक से 31 अक्तूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्तूबर तक के दस्तक अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को माइक्रोप्लान बनाकर काम करने की हिदायत दी। आगाह किया कि कहीं कोई कमी मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया सहित अन्य संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में हर विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और निर्धारित दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बुखार, कुपोषण एवं अन्य बीमारियों से संबंधित लक्षणों वाले बच्चों और परिवारों की पहचान कर आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। तालाबों, नालों एवं नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ कूड़े-कचरे का समुचित निस्तारण कराने की हिदायत दी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभागों के अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए निर्धारित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ एवं पार्थ संगठन के डाटा तथा ब्लॉक स्तरीय डाटा में किसी प्रकार का मिसमैच पाए जाने पर तत्काल उसका सत्यापन कर सुधार कराने तथा सभी टीमों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने आश्वस्त किया कि सभी दायित्वों का डॉक्टर, चिकित्सा कर्मी, आशा एवं एएनएम शत-प्रतिशत निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। बैठक में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, डीपीआरओ संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें