मुहम्मदाबाद गोहना तहसील गेट के सामने सोमवार की रात तहसील गेट के पास ट्रक खराब हो गया। चालक बस्ती से सामान लेकर बलिया जा रहा था। रात करीब 11 बजे आजमगढ़ की तरफ से आ रही डीसीएम पीछे से ट्रक में टकरा गई। डीसीएम का चालक मुरादाबाद जनपद के सरायख्वाजा निवासी विनोद पाल (45) केबिन में फंसकर घायल हो गया जबकि ट्रक चालक बस्ती जनपद निवासी मनीष चौधरी (25) झटका लगने से नीचे गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जेसीबी से दोनों वाहनों को अलग कराया और दोनों चालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि दोनों चालक अस्पताल में भर्ती है। वाहनों को सीज कर दिया गया। संवाद