फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम रास्ता बंद कर दिया, न्याय के लिए भटक रहा भुक्तभोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। ब्लॉक क्षेत्र के अहमदपुर फुलवरिया गांव निवासी इरफान अहमद ने गांव के कुछ लोगों पर रास्ते को बंद करने का आरोप लगाया है। उसने प्रमुख सचिव गृह को प्रार्थना पत्र भेजकर रास्ता खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

पीडि़त ने कहा कि ग्राम सभा द्वारा खड़ंजा बनवाया गया है, जो मेरे घर तक जाता है। कुछ लोग निजी द्वेष के कारण रास्ते को ही बंद कर दिया है, इससे अब घर तक जाने का कोई रास्ता नहीं बचा है। भुक्तभोगी ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है, जबकि पिता का निधन हो चुका है। उसकी कमजोरी का लाभ उठाकर विपक्षियों ने रास्ता बंद कर दिया है। रास्ता बंद करने का विरोध किया तो विपक्षी गाली गलौज, मारपीट कर भगा दिया था। इसके बाद से कोतवाली, तहसील, पुलिस उपाधीक्षक समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर प्रमुख सचिव (गृह) को प्रार्थना पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें