फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने अधिकारियों की ली क्लास

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में कोविड कमांड सेंटर रजिस्टर को देखती मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला दाएं। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की नोडल अधिकारी और विंध्याचल मंडल की कमिश्नर प्रीति शुक्ला ने बृहस्पतिवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य रूप से कोविड-19 की तैयारियों पर फोकस किया गया। कई फरियादियों के मौके पर पहुंचने के कारण उनकी समस्याओं का निस्तारण न होने से असंतुष्ट कमिश्नर ने अधिकारियों को काम करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हैंडवाश और मॉस्क लगाना जरूरी है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की प्रतिदिन जानकारी ली जाए। किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 लक्षण की सूचना मिलती है, तो उन्हें तत्काल प्रोटोकाल के अनुसार भर्ती कराया जाए। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सर्विलांस टीम को निर्देशित किया कि जिले में टेस्टिंग बढ़ाई जाए। उन्होंने एल-1 हॉस्पिटल में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे व्यक्तियों के खान-पान, स्वास्थ्य और साफ-सफाई नियमित रूप से कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया। कहा कि जिले में श्रीराम मंदिर, श्री हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों का पूरा पता, फोटो और जीपीएस लोकेशन संग मंदिर प्रबंधक का नंबर रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जाए। सामाजिक दूरी का पालन का विशेष ध्यान दिया जाए। उसके बाद मंडलायुक्त ने कोविड एकीकृत कमांड सेंटर का निरीक्षण कर कोविड-19 के मरीजों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी भी मौके पर पहुंचे। तहसील एवं जिलास्तर पर उनके प्रकरणों का निस्तारण न होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में आम जनता की शिकायतों का निस्तारण हो। इस मौके पर एसपी रामबदन सिंह, एडीएम शैलेंद्र मिश्र, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें