फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को चेताया, कार्यो में लाए सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कमिश्नर प्रीति शुक्ला की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें एक-एक योजना की प्रगति रिपोर्ट देखने के बाद कमिश्नर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी, कहा कि कार्यों में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। शौचालय का सही आंकड़ा न दे पाने पर डीपीआरओ के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष में अवैध शराब, भांग, गांजा की दुकानों पर छापामार कर अंकुश लाने को कहा। बिजली विभाग को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि लंबित परियोजनाओं को पूर्ण कराएं।
उन्होंने विशेष रूप से जनशिकायतों, किसान दिवस, जमीन के विवादों, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, विद्युत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों, शिक्षकों की उपस्थिति, सड़कों को गड्ढामुक्त, पारिवारिक लाभ योजना, फसल बीमा योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, बीडा, आबकारी विभाग की समीक्षा कर निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था से जुड़े मामले को लेकर मंडलायुक्त को ब्रीफ किया। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एडीएम शैलेंद्र मिश्र, अपर एसडीएम ज्ञान प्रकाश यादव, संतोष कुमार, एएसपी रविंद्र वर्मा आदि रहे।
वहीं आदर्श प्राथमिक विद्यालय जोरई में शीतकालीन भ्रमण के दौरान रविवार को मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू हुई। केंद्र और प्रदेश सरकार की चल रहीं योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से पूछा। जिन विभागों के कार्यशैली खराब मिली उन्हें हिदायत देकर भविष्य में ऐसी स्थिति न होने का निर्देश दिया। कहा कि जिन काश्तकारों का वरासत नहीं हुआ, वह अपना वरासत लेखपाल से मिलकर करा लें।
चौपाल में अनुपस्थित होने पर स्वास्थ्य निरीक्षक गिरजा पांडेय को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों को कहा कि 0-6 वर्ष तक बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं। ग्रामीणों के पेंशन क ीशिकायत को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि विधवा, विकलांग और वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों को शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें