फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल कमिश्नर का दो दिनी दौरा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विंध्याचल मंडल मिर्जापुर की कमिश्नर प्रीति शुक्ला ने मंगलवार को भदोही जिले में विकास की हकीकत देखी। संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई करने के बाद उन्होंने ज्ञानपुर कोतवाली का निरीक्षण किया और गंगा जलयात्रा में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर सीतामढ़ी गंगा घाट पर तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने जनता की समस्याओं का निस्तारण मौके पर जाकर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

भदोही जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचीं कमिश्नर ने दौरे की शुरुआत ज्ञानपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से की। इस मौके पर जनसमस्याएं सुनने के साथ उन्होंने मातहत अधिकारियों को जनता की समस्याओं को समय पर निस्तारित कराने को ताकीद किया। कहा कि इसमें लापरवाही नहीं चलेगी। इस मौके पर डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, पुलिस कप्तान राम बदन सिंह भी थे। कमिश्नर ने विभागीय अधिकारियों को कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज होने वाली शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी ईमानदारी से करें। इसके बाद कमिश्नर सीधे कोतवाली पहुंचीं। वहां उन्हें पुलिस ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। कोतवाली में अभिलेखीय निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने मालखाना और परिसर का निरीक्षण किया। परिसर में लंबे समय से बेकार पड़े वाहनों को देखकर नाराजगी जताई। कहा कि इन्हें नीलाम कराएं और कोतवाली परिसर को बेहतर बनाएं। उन्होंने कोतवाली के कंप्यूटर कक्ष में पंजीकृत मुकदमों को जानकारी ली और कहा कि अभिलेखों का रखरखाब बेहतर होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने पुरुष-महिला बंदीगृह, अस्त्र-शस्त्र, बैरक, आगंतुक कक्ष, त्योहार रजिस्टर, कस्बे और गांव क्षेत्र से जुड़े गोपनीय अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद कमिश्नर सीधे सीतामढ़ी गंगा घाट पहुंचीं। वहां भाजपा की जलयात्रा में मुख्यमंत्री के आगमन की संभावनाओं के मद्देनजर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।
सीतामढ़ी संवाददाता के मुताबिक मंडलायुक्त ने कार्यक्रम से जुड़े एक-एक बिंदु पर अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। सीतामढ़ी से प्रयागराज के लाक्षागृह गंगा तट तक जलमार्ग से यात्रा की जानकारी ली। आला अधिकारियों के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग सीतामढ़ी गंगा तट पर पहुंच गए। ज्ञात हो कि सीतामढ़ी से लाक्षागृह तक जलमार्ग की दूरी लगभग 40 किमी है। मार्ग में धनतुलसी और टेला गंगा तट पर दो पीपा पुल हैं। यात्रा के मद्देनजर उन्हें खोलना पड़ सकता है। अधिकारियों ने सीतामढ़ी गंगा घाट पर जनसभा स्थल के साथ विभिन्न विभागों की ओर से लगाई जाने वाली प्रदर्शनी स्थल का भी अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि गंगा यात्रा की प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना जताई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी नजर सीतामढ़ी में होने वाले कार्यक्रम पर केंद्रित है। तैयारियों को देखते हुए लगता है कि जिला प्रशासन कार्यक्रम को यादगार बनाना चाहता है। कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए प्रभारी मंत्री का दौरा भी तय हो गया है। इस मौके पर सीडीओ, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें