फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों की बौछार, चहुंओर, सबने कहा बुरा न मानों होली है

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से ही हर ओर एक अजब सी मस्ती, गजब का जोश अपार खुशी दिखाई पड़ने लगी। फिजाओं में उड़े अबीर-गुलाल और पिचकारी से छूटी रंग-बिरंगी बौछार तो ऐसा लगा मानो सारा जहां रंगीन हो उठा हो। जगह-जगह निकली बच्चों, युवाओं से लेकर महिलाओं वे बड़े बुजुर्गों की टोलियों ने फाग गीत गाए। एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया तो इसी के साथ गूंज उठा कबीरा सारा रा रा रा रा.., बुरा ना मानो होली है। कुछ इसी अंदाज में रंगों का पर्व होली जिले पूरे जोश व उमंग के साथ मनाया गया। दोपहर बाद एक-दूसरे के घरों पर पहुंचकर शुरू हुआ मिलने व बधाई देने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। यूं तो होली की हुड़दंग कई दिन पहले से शुरू गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात में होलिका दहन के साथ ही होली की खुशियां परवान चढ़ गई। शुक्रवार सुबह होते ही बच्चों की टोली की हुड़दंग परवान चढ़ी तो युवा व बड़े-बूढ़े भी इसमें शामिल हो उठे। जैसे सभी भूला बैठे कि कौन बड़ा है और कौन छोटा। बस सभी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल व रंगों से सराबोर कर देने को आतुर दिखे यहां तक कि महिलाओं ने भी होली के हुड़दंग को खुशगवार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आलम यह था कि बस रंगों की बारिश। अपराहृन बाद शुरू हुआ लोगों का एक-दूसरे के घरों में पहुंचकर बधाई देने व गुझिया खाने का दौर देर रात तक चलता रहा। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल तक प्रतिबंध होने से लोग खुलकर पर्व नहीं मना सके, लेकिन अबकी बार संक्रमण सामान्य होने से प्रतिबंध भी नहीं था। जिससे लोगों ने खुलकर होली का पर्व मनाया। ज्ञानपुर के भुड़की गांव में होलियारों ने फाग गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। ज्ञानपुर, गोपीगंज, घोसिया, भदोही, सुरियावां, मोढ़, ऊंज, सीतामढ़ी सहित सभी नगर और ग्रामीण अंचलो में होली खेली गई। ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह ढोल, डीजे पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी थिरके। बुजुर्गों ने होली पर बेलवरिया, फाग आदि गाकर पर्व मनाया।
-----------
ठंडई और भंग ने जमाया रंग
ज्ञानपुर। होली का त्योहार हो और ठंडई व भांग न रहे तो फिर कैसा मजा। लोगों को जहां ठंडई खूब जमती दिखी तो भंग का रंग भी खूब जमा। जगह-जगह जमी युवाओं व बूढ़ों की टोलियों ने जमकर ठंडई का लुत्फ उठाने के साथ ही भांग का भी स्वाद चखा। इसके साथ ही साथ जगह-जगह डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे।
विज्ञापन

इनसेट
सुरक्षा को लेकर अलर्ट रही पुलिस
ज्ञानपुर। होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में रही। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, एएसपी राजेश भारती संग सभी थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी अपने-अपने इलाकों में भ्रमण करते रहे। जिलाधिकारी की ओर से नामित मजिस्ट्रेट भी भदोही, घोसिया जैसे संवेदनशील स्थानों पर अलर्ट रहे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें