फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में बढ़े सर्दी और बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम के बाद अब बुखार के मरीजों में इजाफा होना शुरू हो गया है। इसके चलते सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। सुबह से ही काउंटर से पर्ची लेकर ओपीडी और दवा काउंटर पर मरीजों की अच्छी खासी लाइन दिखी। इसमें अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

होली बाद से ही मौसम तल्ख हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक गर्मी से लोग परेशान हैं, जबकि रात में हल्की सिहरन होती है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को कुल 925 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। जिसमें पांच सौ से अधिक मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। इसके साथ ही बच्चे भी सर्दी व जुकाम के शिकार हो रहे हैं। वहीं भदोही जिला चिकित्सालय, गोपीगंज, सुरियावां, डीघ, अभोली सीएचसी पर भी मरीजों की भीड़ देखी गई। महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय फिजिशियन डॉ.प्रदीप यादव ने बताया कि होली के बाद सोमवार को जैसे ही चिकित्सालय खुला, मरीजों की भीड़ दिखने लगी। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण गर्मी बढ़ी है। इससे लोगों का स्वास्थ्य भी गड़बड़ हुआ है। आपातकालीन चिकित्सा विभाग में 22 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें