फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए रामपुर कायस्थान टीम संग पहुंचे सीओ

विज्ञापन
गोपीगंज के रामपुर कायस्थान गांव में जांच करने पहुंचे सीओ ज्ञानपुर भूषण वर्मा बाएं। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कायस्थान और पूरेगुलाम में संदिग्ध बम और नक्सलियों के पत्र मिलने के मामले की जांच क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर भूषण वर्मा को सौंपी गई है। सोमवार को सीओ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ग्राम प्रधानों संग व्यापारियों से बात की। हालांकि अभी पुलिस किसी ठोस नजीजे तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

रामपुर कायस्थान और पूरे गुलाम गांव में रविवार की सुबह दो देशी बम होने और नक्सलियों का धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई थी। दोपहर बाद डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची। जांच में कुछ खास नहीं निकला लेकिन धमकी भरे पत्र में व्यापारी और प्रधानों से पैसे की डिमांड की गई थी। करीब 10 घंटे की भागदौड़ के बाद कुछ न मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने सीओ ज्ञानपुर भूषण वर्मा को जांच सौंपी है। सोमवार को सीओ फोरेंसिक टीम के साथ रामपुर कायस्थान, पूरेगुलाम गांव पहुंचे। धमकी भरे पत्र संग अन्य साक्ष्य संकलित किए। सीओ भूषण वर्मा ने कहा कि सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। धमकी भरे पत्र की भी विशेष जांच कराई जाएगी। इसमें जिसकी भी संलिप्तता होगी उन पर कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर रविवार को डाग स्क्वॉड टीम के देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी दिखी।
रंगदारी मामले की भी जांच सीओ को मिली
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र के मोबाइल नंबर से ज्ञानपुर चेयरमैन हीरालाल मौर्य से 50 हजार की रंगदारी मांगने के मामले में एसपी रामबदन सिंह ने जांच शुरू करा दी है। प्रकरण की जांच उन्होंने सीओ ज्ञानपुर भूषण वर्मा को सौंपी है। सर्विलांस टीम समेत अन्य एजेंसियों से भी जांच कराई जा रही है। पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा सकी कि जो मोबाइल गोपीगंज थाने में जब्त है उससे फोन कहां से आया। किसी पुलिसकर्मी ने किया या उस नंबर को किसी दूसरे ने जारी करा लिया है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें