फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: सीओ ज्ञानपुर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, दिन में की थी ड्यूटी

Thu, 28 Apr 2022 11:05 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही जिले के ज्ञानपुर में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आननफानन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के ज्ञानपुर में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह की बुधवार रात मौत हो गई। वह मूल रूप से आजमगढ़ के तरवां थाना थाना क्षेत्र स्थित बजाओपट्टी के निवासी थे। पुलिस विभाग के अनुसार अशोक कुमार कुछ माह पहले ही दूसरे जनपद से स्थानांतरित होकर भदोही आए थे। उन्हें ज्ञानपुर सर्किल की जिम्मेदारी मिली थी।

विज्ञापन


बीच में तबीयत खराब होने पर लखनऊ में रहकर कुछ दिन इलाज भी करवाए थे। तबीयत में सुधार होने पर उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की। बुधवार दिन में रोजाना की तरह ड्यूटी की। शाम तक सबकुछ ठीक था। रात में खाना खाकर सोने के लिए गए तभी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।

उनके आवास पर तैनात गार्ड ने अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। क्षेत्राधिकारी के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। परिजनों के आने का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें