फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP के इस जिले में तड़तड़ाईं गोलियां: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था 25 हजार का इनामी, पैर में लगी गोली; अरेस्ट

Mon, 03 Feb 2025 07:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

ज्ञानपुर के ऊंज बाॅर्डर पर पुलिस महाकुंभ के लिए तैनात थी। इसी दाैरान बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उसके पास से चोरी की चार पहिया वाहन और हथियार भी बरामद किया है। बदमाश चोरी के वाहनों से पशु तस्करी करने वाले गिरोह का लीडर भी है।
विज्ञापन
भदोही में पुलिस की गिरफ्त में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर जिले की पुलिस की बदमाशों के साथ लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई। सोमवार को ऊंज सीमा के पास पुलिस ने 25 हजार के इनामी पशु तस्कर गिरोह के गैंग लीडर आंशु मियां को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन




ऊंज पुलिस टीम बीती रात वहीदा नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। प्रयागराज सीमा होने के कारण महाकुंभ को देखते हुए यहां पुलिस की सख्त चेकिंग है। पुलिस को देखकर एक वाहन चालक भागने की फिराक में हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के चारों तरफ से घेरने पर उसने फायर झोंक दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आंशू मियां के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम आंशू मियां निवासी सराय जगदीश, गोपीगंज बताया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा बरामद और एक खोखा बरामद के साथ बिना नंबर की चार पहिया वाहन (फोर्स कंपनी) को बरामद किया।

विज्ञापन

गैंग लीडर पर चार जिलों में 27 मुकदमें दर्ज
पुलिस 20 जनवरी को कौलापुर से चोरी हुए वाहन के मामले में चोरों की तलाश में थी। पुलिस को चोर के आने की सूचना थी। इस बीच मुठभेड़ में चोरी के वाहन से तस्करी करने वाले गिरोह का लीडर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अभियुक्त पर भदोही समेत प्रयागराज, मिर्जापुर और जौनपुर जिले को मिलाकर कुल 26 मुकदमे दर्ज हैं।

बरामद वाहन गुजरात से आए महाकुंभ यात्रियों की हुई थी चोरी
पुलिस ने गिरफ्तार इनामी आशू मियां के पास से 12 शीटर फोर्स कंपनी चार पहिया वाहन बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह वाहन गुजरात से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने आए श्रद्धालुओं का वाहन था। जिसे अभियुक्त ने अपने गैंग के साथ मिलकर चोरी की थी। इस मामले में प्रयागराज औद्योगिक नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज है।

बोले अधिकारी
प्रयागराज की सीमा पर सख्ती है। वाहन चोरी और तस्करों को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। वाहन चोरी गैंग के सदस्य के आने की सूचना पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। जहां चोरी के वाहन से तस्करी करने वाले गिरोह के लीडर को पुलिस ने मुठभेड़ के पास गिरफ्तार किया। - अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक, भदोही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें