फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Bhadohi Visit: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे सीएम...अफसरों की मीटिंग, बोले- हर तरफ रहेंगे CCTV

Fri, 10 Oct 2025 09:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: सीएम के कार्यक्रम को लेकर ज्ञानपुर में तीन एएसपी, सात सीओ संग 1200 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी से संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाएगी। कालीन मेले मेले उद्यमी और व्यापारियों का जुटान होगा।
विज्ञापन
सीएम के आगमन को लेकर तैयारी करते अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Yogi in Bhadohi: ज्ञानपुर जिले में शनिवार को अंतराष्ट्रीय कालीन मेले का शुभारंभ करने आ रहे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई है। सीएम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। अभयनपुर से लेकर मेगा मार्ट तक सिर्फ चिन्हित लोग ही सीएम के कार्यक्रम में पहुंच सकेंगे। 1200 से अधिक सुरक्षाकर्मी की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


जिले में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पूरा फूलप्रूफ प्लान बनाया है। अभयनपुर मैदान से लेकर मेला स्थल तक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में एनएसजी कमांडो के बाद सीएम सिक्योरिटी टीम, उसके बाद एटीएस कमांडो, जिला पुलिस के दारोगा व सिपाही रहेंगे। 

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर तीन एएसपी, सात सीओ संग 1200 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पूरे मेला स्थल की सीसीटीवी कैमरे से नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि मेगा मार्ट में कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी के अलावा सिर्फ वही लोग जा सकेंगे जिनके पास प्रशासन की ओर से जारी होने वाला पास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साैंपी गई जिम्मेदारी

सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से भी सुरक्षा व्यवस्था से नजर रखी जाएगी। वहीं दूसरी ओर कारपेट एक्सपो मार्ट का मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात जवानों को ब्रीफ किया गया। 

इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम अरूण गिरी, शिव प्रकाश यादव, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक, कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष कुलदीप राज वाटल, असलम महबूब, पीयूष बरनवाल, इम्तियाज अहमद, सूर्यमणि तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें