फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सात दिन से बादलों का जमघट, आज बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
सुबह के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बीते सात दिन से बादलों की जमघट हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी होने की संभावना है। मंगलवार को दिन की शुरूआत आसमान में बादलों से हुई। दोपहर में धूप खिल गई। शाम होते-होते फिर से आसमान में बादल छा गए। हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। दिन के तापमान दो तो रात के तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है। इससे सुबह-शाम के गलन से लोगों को राहत मिली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम तापमान 10.8 सेल्सियस रहा।
कृषि विशेषज्ञ आरपी चौधरी ने कहा कि बारिश होने की स्थिति में किसान सरसों की सिंचाई न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें