फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दस घंटे जाम की जद में रही नगर की सड़के, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में जाम की समस्या से विकराल होती जा रही है। सोमवार को दो दिन की बंदी के बाद बैंक सरकारी संस्थान बाजार खुल गए। इसके चलते नगर के विभिन्न मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति रही। दोपहर के बाद स्कूलों की छुट्टी के बाद यह समस्या और भी गंभीर हो गई। सड़कें सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक जाम की जद में रही।
विज्ञापन

भदोही नगर में लिप्पन तिराहा जाम का प्रमुख केंद्र है। यहां जाम की समस्या दूर करने के तमाम प्रयास अब तक विफल रहे हैं। सोमवार को लिप्पन तिराहे पर सुबह 10 बजे से आधे घंटे तक तक जाम रहा। इसी समय तकिया कल्लन शाह मेन रोड से लेकर अजिमुल्लाह चौराहे तक जाम लगा रहा। विभिन्न स्कूलों की बसों के विद्यालयों में पहुंचने के बाद कुछ घंटों तक जाम से निजात तो मिली, लेकिन दो दिन बाद खुल रहे बैंकों में भीड़ उमड़ने से सड़कें गुलजार हो उठीं और जाम लगने का सिलसिला चलता रहा। लिप्पन तिराहे पर पुनः जाम तब लगा जब स्कूलों में छुट्टी का समय हुआ। सुबह लगभग 1 बजे स्टेशन रोड, पकरी तिराहा, पकरी रेलवे क्रासिंग के अलावा मेन रोड पर आवाजाही बढ़ने का असर यातायात व्यवस्था पर साफ झलका। वर्षों पुरानी जाम की समस्या पर पुलिस उपाधीक्षक अजय चौहान ने कहा कि पहले से जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिली है। भदोही रेलवे स्टेशन के बाहर यातायात पुलिस की तैनाती हुई है। जिससे कुछ फायदा हुआ है। अन्य स्थानों पर जाम दूर करने के लिए चिंतन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें